तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

Financial assistance of Rs 12 lakh approved for three families

तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 25 फरवरी, 2026

  कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम दरिया निवासी साजन मेरावी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति श्री संपत सिंह को, ग्राम आमानारा निवासी टीकोबाई की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री कारेलाल को और ग्राम कुल्हीडोंगरी निवासी किरण परस्ते की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता श्री राजकुमार परस्ते को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।