‘आओ बाँटें खुशियाँ’ पहल के तहत कर्मचारियों ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Employees celebrate birthdays with children under the 'Let's Share Happiness' initiative

‘आओ बाँटें खुशियाँ’ पहल के तहत कर्मचारियों ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

रायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल निजी उत्सव तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के माध्यम से कर्मचारी बच्चों के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं।

इसी पहल के तहत सहायक शिक्षक सुश्री अंजलि नेताम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा बेलर, अभनपुर में विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान बच्चों को फल और पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया।

वहीं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक वैभव शर्मा ने भी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुरा में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए उन्हें फल और पोषक खाद्य सामग्री वितरित की।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खुशियां बांटना और उन्हें पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के माध्यम से शासकीय कर्मचारी समाज सेवा की भावना के साथ बच्चों के बीच सकारात्मक संदेश भी दे रहे हैं।