दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, धौला कुआं था केंद्र... अब भी डरे हुए हैं लोग

Earthquake in Delhi-NCR, Dhaula Kuan was the epicenter... people are still scared

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, धौला कुआं था केंद्र... अब भी डरे हुए हैं लोग

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार अल सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज झटकों के बाद सो रहे लोग अपने घरों के बाहर भागे। जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह 5.37 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड थी।

भूकंप के बाद डरे हुए लोग बहुत देर तक अपने घरों के बाहर ही खड़े रहे। भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था, इसलिए 4.0 तीव्रता के बाद भी यहां बहुत तेज झटके महसूस हुए। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है।

भूकंप का केंद्र दिल्ली में धौला कुआं इलाके में जमीन से 5 किमी अंदर बताया जा रहा है। झटकों के दौरान घर पंखे, खिड़कियां और अन्य सामान हिलने लगा था। कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों के साथ तेज आवाज भी सुनी थी। इससे वे बुरी तरह घबरा गए थे।

अब भी डर के साए में हैं लोग

सुबह-सुबह आए भूकंप के बाद घरों से बाहर भागे लोग अब भी डर के साए में हैं। उन्हें इस बात की आशंका सता रही है कि कहीं भूकंप वापस ना आ जाए। कुछ लोग तो देर तक घरों के बाहर ही रहे।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली पुलिस ने भूकंप के झटकों के बार एक हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया है। इस पर लोग किसी भी सहायता के बारे में बात कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा- दिल्ली और आस-पास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सभी लोगों से शांत रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील है। इसके साथ ही संभावित झटकों के प्रति सतर्क भी रहे। दिल्ली के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।