रायगढ़ में कांग्रेस को डबल झटका: एक और प्रत्याशी ने नाम वापस लिया...
Double blow to Congress in Raigarh: One more candidate withdrew his name...
रायगढ़। रायगढ़ कांग्रेस को दोहरा झटका मिला। अब एक और पार्षद प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। इसके बाद वहां पर भी भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए।
दरअसल, वार्ड 45 से कांग्रेस प्रत्याशी खीरी लाल सिंह ने अपना नाम वापस लिया। लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए। इससे भाजपाई बहुत खुश हैं। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
वार्ड 18 से भी कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
वहीं वार्ड 18 से कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी को निर्विरोध जीत मिली। इससे भाजपाई बेहद खुश हैं।






