संभागायुक्त ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Divisional Commissioner did a surprise inspection of Government Medical College

संभागायुक्त ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, डीन मेडिकल कालेज डॉ. पीएम लुका उपस्थित रहे। इस दौरान संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर ने क्रिटिकल केयर, आईसीयू की निर्माणाधीन संरचना, फिजियोथैरेपी यूनिट, आईसीयू केजुएल्टी, नये सीटी स्कैन मशीन के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लैब एवं अतिथि कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने लैक्चर हॉल में एसी बढ़ाने के निर्देश दिए, वहां बड़ा इंटरएक्टिव पैनल लगाने के लिए कहा। इस दौरान संभागायुक्त ने नर्सिंग कालेज का भी जायजा लिया। इस अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सभी चिकित्सक, अधिकारी उपस्थित रहे।