सिरपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव 24 को
District level youth festival in Sirpur on 24th
इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सामूहिक एवं व्यक्तिगत लोक नृत्य और लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा, लाइफ स्किल श्रेणी में कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण और कविता प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। युवा कृति श्रेणी के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाइल और कृषि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही, रॉक बैंड की शानदार प्रस्तुति भी उत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइफ स्किल, युवा कृति में विकासखंड के विजेता प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके अलावा रॉक बैंड एवं फोटोग्राफी विधा में प्रतिभागी जिला स्तर पर शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है।






