छत्तीसगढ़ में लगेगी देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई, 300 करोड़ का निवेश

Country's most advanced transformer manufacturing unit to be set up in Chhattisgarh, investment of Rs 300 crore

छत्तीसगढ़ में लगेगी देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई, 300 करोड़ का निवेश

रायपुर। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्ताव के अनुसार, यह यूनिट तकनीकी दृष्टि से देश की सबसे आधुनिक होगी और ऊर्जा क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा,  “यह सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। हमारी सरकार इसे हरसंभव सहयोग देगी।”

प्रमुख लाभ और प्रभाव:
    स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर
    बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण में योगदान
    उद्योग आधारित विकास को मिलेगा नया आयाम
    ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान को मिलेगी मजबूती

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के बड़े ट्रांसफॉर्मर हब में शामिल कर सकती है, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को ऊर्जा समाधान प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।