चिरमिरी नगर निगम के गणना पर्यवेक्षक-सहायकों को मिला प्रशिक्षण

Counting supervisors and assistants of Chirmiri Municipal Corporation got training

चिरमिरी नगर निगम के गणना पर्यवेक्षक-सहायकों को मिला प्रशिक्षण

एमसीबी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में, रिटर्निंग अधिकारी विजयेन्द्र सिंह सारथी की अध्यक्षता में नगर निगम चिरमिरी के मंगल भवन, मालवीय नगर वेस्ट चिरमिरी पोड़ी में मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मतगणना 15 फरवरी को नगर पालिक निगम चिरमिरी के मालवीय नगर वार्ड क्रमांक 01 स्थित मंगल भवन में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत प्रातः 9 बजे से होगी। इस चुनाव में कुल 40 वार्डों के लिए पार्षदों का चयन किया जाएगा, जबकि महापौर पद के लिए भी मतगणना की जाएगी। निष्पक्ष और पारदर्शी मत गणना सुनिश्चित करने के लिए 40 गणना टेबल लगाए गए हैं, जहां 40 गणना पर्यवेक्षक, 80 गणना सहायक और 6 रिजर्व दल के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन सभी अधिकारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। पहला 7 फरवरी को और दूसरा 13 फरवरी को संपन्न हुआ। जिसमें महापौर पद के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 40 पार्षद सीटों के लिए कुल 119 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं।

मतगणना केंद्र पर अभ्यर्थियों एवं उनके गणन अभिकर्ताओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। महापौर प्रत्याशियों और उनके गणन अभिकर्ताओं की कुल संख्या 205 है, जबकि वार्ड पार्षद प्रत्याशी एवं उनके गणन अभिकर्ताओं की संख्या 200 है, तथा लगभग 400 से 430 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। वहीं रिटर्निंग अधिकारी विजयेन्द्र सिंह सारथी ने बताया कि प्रत्येक गणना मेज पर उसकी दफ्ती लगाकर टेबल क्रमांक एवं वार्ड क्रमांक प्रदर्शित की जायेगी। गणना कार्य में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना हॉल में मोबाइल, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट वॉच ले जाना प्रतिबंधित होगा। गणना का कार्य आयोग द्वारा निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा। कंट्रोल यूनिट ऑन कर सभी सील का मिलान उपरांत मतपत्र लेखा से सभी जानकारी का मिलान कर कंट्रोल यूनिट को ऑन कर सभी प्रदर्शित जानकारी को मिलान किया जायेगा। तत्पश्चात रिजल्ट 1 बटन दबाने हेतु ग्रीन पेपर सील को उंगली से दबाकर रिजल्ट 1 का बटन दबाया जायेगा। जिसमें क्रमवार पहले महापौर उम्मीदवार क्रमवार मत प्रदर्शित होगा। उसके बाद क्रमवार पार्षद पद के उम्मीदवार क्रमवार प्राप्त मत प्रदर्शित होगा। सर्वप्रथम निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रारंभ की जायेगी। तथा गणना का परिणाम प्रारूप-21(क) तैयार किया जायेगा। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा टेबुलेशन कराकर गणना का अंतिम परिणाम तैयार किया जायेगा। इस प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।