मतगणना : कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई ड्यूटी
Counting of votes: Executive Magistrates were put on duty
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश
उत्तर बस्तर कांकेर। नगरीय निकाय अंतर्गत न्यू कम्युनिटी हॉल में आगामी 15 फरवरी को होने वाली मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने मतगणना स्थल में मतगणना की कार्यवाही निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराए जाने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने नगरपालिका कांकेर के मतगणना कार्य हेतु अपर कलेक्टर अरूण कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल न्यू कम्यूनिटी हाल में मतगणना कक्ष के भीतर डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूज, मतगणना कक्ष का प्रवेश द्वार के लिए तहसीलदार कांकेर पुष्पराज पात्र, न्यू कम्यूनिटी हाल का बाह्य परिसर व प्रवेश द्वार हेतु नायब तहसीलदार कांकेर दुर्गावती कुजूर और मतगणना हाल हेतु आने वाले मुख्य मार्ग में नायब तहसीलदार संजय कुमार राय की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर एवं पखांजूर में मतगणना हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को मतगणना स्थल में उचित कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु पृथक-पृथक कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने निर्देशित किए हैं। नगरपालिका कांकेर के मतगणना के दौरान सम्पूर्ण कानून व्यवस्था हेतु एडीएम कांकेर एस.अहिरवार कार्यप्रभार पर रहेंगे।






