तालाब गहरीकरण कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण  

Collector-CEO inspected the pond deepening work.

 तालाब गहरीकरण कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण  

गौरेला पेंड्रा मरवाही,13 मार्च 2026
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे ने गुरुवार को पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिरारी के बगबुड़ा तालाब में और ग्राम पंचायत कुदरी के हुलका तालाब में चल रहे गहरीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत इन तालाबों में गहरीकरण का कार्य चल रहा है। कलेक्टर ने बगबुड़ा तालाब गहरीकरण कार्य में लगे मजदूरों की उपस्थिति, कार्य के घंटे, नियमित मजदूरी भुगतान, जियो टैगिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों की सुविधा के लिए छाया एवं पानी की व्यवस्था करने तथा तालाब के मेढ़ों पर बरसात के मौसम में वृक्षा रोपण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह हुलका तालाब में चल रहे गहरीकरण कार्य का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।