आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति 30 तक

Claims and objections on the vacant posts of Anganwadi workers and assistants till 30th

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति 30 तक

बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा अंतर्गत फरहदा एवं सिलपहरी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति के पूर्व प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन कर लिया गया है। मूल्यांकन पश्चात अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दी गई है। इस संबंध में 30 जुलाई 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सरकंडा में कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा-आपत्ति स्वीकार नही किये जायेंगे।