छावा पहले दिन करेगी ताबड़तोड़ कमाई, विक्की कौशल पर बरसेगा पैसा
Chhava will earn a lot on the first day, money will rain on Vicky Kaushal
इंदौर। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की प्रमुख भूमिका वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के मौके पर होने जा रहा है।
'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड
फिल्म 'छावा' ने अपनी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 9.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह एडवांस बुकिंग सिर्फ महाराष्ट्र राज्य से है। इस आंकड़े में ब्लॉक किए गए सीटों की रकम शामिल नहीं है।
फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। विक्की का फिल्म में लुक दर्शकों के बीच काफी चर्चा का कारण बना हुआ है।
महाराष्ट्र में इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर महाराष्ट्र के लोग काफी इमोशनल हैं।
विक्की कौशल की 'छावा' के बारे में
फिल्म 'छावा' की रिलीज पहले 5 दिसंबर 2024 को तय की गई थी, लेकिन Allu Arjun की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ कड़ी टक्कर के कारण निर्माताओं ने इसे 2025 तक टाल दिया। विक्की कौशल फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं।
छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य की गरिमा को बनाए रखने के लिए दिल्ली सुलतानत से मुकाबला करते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब का रोल निभा रहे हैं।






