नोएडा में गन प्वाइंट पर कारोबारी के परिवार का किया अपहरण, फिर नकदी लूट ले गए तीन बदमाश
Businessman's family kidnapped at gunpoint in Noida, then three miscreants looted cash
नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 30 बी ब्लॉक में रहने वाले कारोबारी अमरजीत के परिवार का अपहरण कर लिया। पुलिस की आठ टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की पत्नी परमिंदर कौर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जांच में जुटी पुलिस की आठ टीमें
इस सूचना पर अभियोग पंजीकृत की गई है। घटना के सभी पहलुओं की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है। बाहर से बलपूर्वक प्रवेश का कोई प्रमाण नहीं मिला है। घटना के अनावरण के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
पति समेत 16 के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
उधर, एक अन्य मामले में नोएडा के इकोटेक तीन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति समेत 16 के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हैसियत से ज्यादा दिया था दहेज
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2016 में उसका निकाह अनवरगढ़ के राहुल खान संग हुआ था। स्वजन ने हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। पति राहुल, आशिफ, गुलहसन, सैफ अली, नईम, मोहिन, मोमीन, वकीला, सितारा, मुनीजा, मुस्कान, गुलिस्ता, कल्लो, इमरान, जीशान और जाकिर निकाह के दौरान कम दहेज मिलने की बात कहते थे।
आए दिन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और स्कार्पियो गाड़ी की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पति आए दिन तीन तलाक देने की धमकी देता था। दो बेटियां होने से स्थिति और भी खराब हो गई।
आरोप है कि 20 मई 2024 की रात आरोपितों ने मिलकर पीटा और गले में रस्सी डालकर पंखे से लटका मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह जान बचाई थी। आरोपितों ने मायके में जाकर भी मारपीट और तोड़फोड़ की। पति ने तीन बार तलाक बोला। पुलिस से शिकायत के बाद काउंसलिंग हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला।






