रेम्पअप के तहत बूटस्ट्रैप कार्यशाला 21 को

Bootstrap workshop under Rampup on 21st

रेम्पअप के तहत बूटस्ट्रैप कार्यशाला 21 को

राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग अंतर्गत उद्योग संचालनालय द्वारा रेंजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रेम्पअप) पहल के तहत निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता के सहयोग से 6 मई 2025 से 25 जून 2025 तक राज्यभर में निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन पर एक दिवसीय बूटस्ट्रैप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला की एक कार्यशाला 21 मई 2025 को सुबह 10 बजे से होटल अवाना राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला नि:शुल्क है और इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी इच्छुक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), उद्यमी तथा संबंधित हितधारक भाग ले सकते हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश के एमएसएमई इकाइयों एवं संभावित निर्यातकों को निर्यात प्रवेश, प्रक्रिया, वैश्विक बाजारों तक पहुंच, योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी निर्यात क्षमताओं को सशक्त करना है। कार्यशाला में भाग लेने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव के प्रबंधक  सतविन्दर सिंह भाटिया (मोबाईल नंबर 7697600511) अथवा निर्यात सुविधा केंद्र उद्योग भवन रायपुर के  पवन ठाकुर (मोबाईल नंबर 8839395556) से संपर्क कर सकते हैं।