रायपुर निगम में बीजेपी 12 हजार वोटों से आगे

BJP is ahead by 12 thousand votes in Raipur Municipal Corporation

रायपुर निगम में बीजेपी 12 हजार वोटों से आगे

रायपुर। निकाय चुनाव के परिणाम आ रहे है, रायपुर निगम में बीजेपी 12 हजार वोटों से आगे है। छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है।

वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।