अनुपम नगर में 66 लाख की डकैती के मामले में बड़ी कामयाबी, गैंग लीड कर रही महिला सहित 7 गिरफ्तार
Big success in the case of robbery of 66 lakhs in Anupam Nagar, 7 arrested including the woman leading the gang
रायपुर। अनुपम नगर में मतदान के दिन मंगलवार को 66 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और बिलासपुर से गिरफ्तारी की गई है। आरोपी आर्मी की ड्रेस में पहुंचे थे।
नागपुर के शाहिद नाम के युवक और राजनांदगांव की महिला को पूरे मामले का की मास्टर माइंड है। महिला के पिता बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) में हैं। यह डकैती वारदात जमीन विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी। पुलिस ने देर रात नागपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया और रायपुर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़ितों से पूछताछ में अहम जानकारी हाथ लगी है कि डकैतों के साथ आई महिला के इशारे पर बाकी बदमाश काम कर रहे थे। इससे साफ है कि गैंग को पीले सूट में पहुंची महिला लीड कर रही थी। बदमाशों के नक्सल क्षेत्र में भागने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस स्वजनों से भी पूछताछ कर रही है। गुरुवार को पीड़िता से एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पूछताछ की है। बताते चलें कि घटना को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की 15 टीमें लगी हुई हैं। डकैती की घटना में महिला के शामिल होने के बाद पुलिस को डकैती की घटना में करीबी के हाथ होने की आशंका है।
आठ भाई-बहनों का परिवार
वेल्लू परिवार में कुल 8 भाई-बहन हैं, जिनमें से छह बहने हैं और दो भाई हैं। इनमें से दो बहनों और एक भाई ने शादी नहीं की है। यही तीनों बीते 10 वर्षों से इस घर में साथ में रहते हैं। दोनों बहनें प्राइवेट स्कूलों में टीचर थीं।
वहीं, भाई प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिवार मूल रूप से दक्षिण भारत का रहने वाला है। इनके पिता आर्मी के रिटायर्ड मेजर थे, जिनका देहांत हो चुका है।






