बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी
Bastar fighter soldier committed suicide
केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बस्तर फाइटर बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान ने खुद को अपने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बारदा का रहने वाला जवान हरीलाल नाग बस्तर फाइटर्स में पदस्थ था। उनकी पोस्टिंग धनोरा थाने में थी।
नक्सल गतिविधियों की सूचना लेने वह अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने सोते समय खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके से पिस्टल और मोबाइल बरामद किया। घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी जवान ने आत्महत्या की है। 2 महीने के अंदर यह 7वां माामला है। इससे पहले 5 जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर रही। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।






