बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

Bandhavgarh Tiger Reserve's male tiger 'Chhota Bheem' is being treated

बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ ‘छोटा भीम’ का हो रहा उपचार

भोपाल। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व से लाए गये घायल नर बाघ ‘छोटा भीम’ का उपचार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में किया जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा अत्यंत घायल अवस्था में रेस्क्यू किये गये नर बाघ “छोटा भीम” को 30 नवंबर 2024 को उपचार के लिये वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है।

वन विहार सहायक संचालक सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल नर बाघ को वन विहार स्थित इंडोर वार्ड में वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार की सतत् निकरानी में उपचार के लिये रखा गया है। गंभीर रूप से घायल बाघ का 3 दिसम्बर 2024 को राज्य पशु चिकित्सालय डॉ. एस. के. तुमड़िया, वरिष्ठ वन्य प्राणी डॉ. अतुल गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी वन विहार डॉ. रजत कुलकर्णी, वन्य प्राणी चिकित्सक वाईल्ड लाइफ एस.ओ.एस. वन विहार, वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. वैभव शुक्ला और साईटस मुख्यालय भोपाल के चिकित्सक दल की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सहायक संचालक वन विहार श्री सिन्हा ने बताया कि घायल नर बाघ की गर्दन के चारों ओर गहरे घाव है, तथा गर्दन के नीचे भी घाव है। बाघ के आगे के दाये पैर के निचले भाग में मल्टीपल फ्रैक्चर है। घायल नर बाघ की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और उसका सतत् उपचार किया जा रहा है।