शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड पंजीयन, विशेष शिविर का आयोजन

Ayushman card registration in urban areas, special camp organized

शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड पंजीयन, विशेष शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन से छूटे हुये हिग्राहियों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया ने बताया कि शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर एवं एमसीएच अलबेलापारा कांकेर में 11 से 14 दिसम्बर तक, सांस्कृतिक भवन भंडारीपारा वार्ड कांकेर एवं आंगनबाड़ी भवन लट्टीपारा वार्ड में 11 से 12 दिसम्बर तक, सामुदायिक भवन संजयनगर वार्ड कांकेर एवं वाचनालय भवन मांझापारा वार्ड कांकेर में 13 से 14 दिसम्बर तक प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन करवाने हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से उपरोक्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को रूपये 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही जिनका पूर्व में आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें भी दोबारा पंजीयन, केवायसी करवाना आवश्यक है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव द्वारा जिले के पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड अपने नजदीकी शिविर स्थल में जाकर पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।