लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने आवेदन 1 जनवरी से

Applications for training at Accounting Training School will be accepted from 1st January

लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने आवेदन 1 जनवरी से

दुर्ग। छत्तीसगढ़ संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2025 से जून 2025 के लिये 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 के मध्य की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगें। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर द्वारा प्रेषित निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय संचालक कोष एवं लेखा के दिशा निर्देश के अनुसार 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला नगर घड़ी चौक रायपुर को 31 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में जमा करने कहा गया है। (लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर) इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञप्ति के साथ संलग्न (छायाप्रति स्वीकार्य) मानक आवेदन पत्र पर ही स्वीकार किये जायेंगें। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।