पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 जनवरी 2025 तक
Application for Post Matric Scholarship till 31 January 2025
दंतेवाड़ा । आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसकी पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2024-25 से ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric&scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। छ.ग. राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलम्ब से प्रारंभ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के फलस्वरूप तिथि में वृद्धि की गई है।
जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में निम्नानुसार तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 1 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक तथा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 1 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया जा सकता है। शासकीय, अशासकीय संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे। एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होगें।






