अज्ञात वाहन ने कुचला, वृद्ध की मौत

An old man died after being crushed by an unknown vehicle

अज्ञात वाहन ने कुचला, वृद्ध की मौत

राजनांदगांव। गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को ठोकर मार दी।

हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बरबसपुर में रहने वाले सतरु धुर्वे अपनी साइकिल से चिचका जाने निकले थे, तभी उन्हें मेन रोड में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। -

हादसे में गंभीर रुप से घायल सतरु धुर्वे ने मौके ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।