अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के ऋण धारकों से बकाया राशि जमा करने की अपील
An appeal to the loan holders of Antyavasaya Sahakari Vikas Samiti to deposit the outstanding amount
कोण्डागांव। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अंत्यवसायी समिति द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, सफाई कामगार वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को अत्यंत किफायती व्याज दर पर स्वरोजगार के लिए आसान ऋण दिया जाता है। इसके बावजूद ऋण पटाने में आनाकानी की जा रही है। लगभग 15-20 साल से वे लोन नही पटा रहे है और लगभग 29185734 रूपये की राशि उनसे वसूली किया जाना है। उन्होने बताया कि इनमें अकेले कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र से 65 हितग्राही है। इनके अलावा माकड़ी से 24, बडेराजपुर से 17, फरसगांव से 39, केशकाल से 09 तथा मर्दापाल से 11 लोगों का नाम बकायादारों की सूची में शामिल है।
अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में 165 बकायादार हितग्राही है। उनके द्वारा लोन राशि पटाने में रूचि नहीं ली जा रही है। समिति के बकायादार राशि जमा नहीं करने पर स्थानीय निकायों का चुनाव से वंचित हो सकते हैं। उन्हे समिति से लिये गये ऋण को चुक्ता करना होगा। इसके बाद समिति से एनओसी लेकर नामांकन फार्म भरने के दौरान जमा करना होगा। अन्यथा उनका नाम निर्देशन पत्र रद्द भी हो सकता है। नामांकन के दौरान उनके फार्मों पर निगाह रखने के निर्देश दिए है। बता दें कि अन्य योग्यताओं के साथ चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवारों के ऊपर सरकारी टैक्स अथवा लोन का बकाया नहीं होना चाहिए। कार्यपालन अधिकारी द्वारा बकायादारों से राशि जल्द से जल्द जमा करने की आग्रह किया गया है।






