छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में साझेदार बनेगा अमेरिका, राजदूत ने की सीएम से मुलाकात
America will become a partner in Chhattisgarh's development journey, the ambassador met the CM
रायपुर। प्रदेश की विकास यात्रा में अब अमेरिका भी साझेदार बनेगा। अमेरिकी कंपनियां भी यहां निवेश करेंगी। इसके लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी का कहना है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण स्थान बन सकता है।
वह रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में मिलने के लिए पहुंचे थे। दोनों लोगों के बीच ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है।






