अम्बिकापुर : दीदी की गोठ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन
Ambikapur: Organizing a group listening program of Didi Ki Goth
सांसद ,महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने सुनी महिला सशक्तिकरण की प्रेरक गोठ
अम्बिकापुर 13 नवम्बर 2025 अम्बिकापुर विकासखण्ड के असोला में दीदी की गोठ के लाइव प्रसारण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महराज, लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया, श्री भारत सिंह सिसौदिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक गोठ सुनीं और बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को लेकर साझा किए जा रहे अनुभवों से प्रेरणा ली।
इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महराज ने कहा दीदी की गोठ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यात्रा का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने परिश्रम से गांवों की तस्वीर बदल रही हैं।
दीदी की गोठ कार्यक्रम में शामिल जय मां शेरा वाली स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती इलिमा राय ने बताया कि वह वर्ष 2014 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर पशु सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। अब तक उन्होंने लगभग 5000 पशुओं की डीवार्मिंग और टीकाकरण किया है तथा गांवों में पशुधन स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया, बल्कि समाज में सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान किया।
दीदी की गोठ कार्यक्रम के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाएं की कहानी उन्हीं की जुबांनी सुन कर अन्य महिलाएं प्रेरित हो रही है, बल्कि आगे बढ़कर समाज में बदलाव की धारा भी लिख रही हैं।






