लेखापाल भर्ती, दावा-आपत्ति 20 तक
Accountant recruitment, claims and objections till 20th
प्रधानमंत्री आवास योजना
गरियाबंद । जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लेखापाल पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा जांच व परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र की सूची गरियाबंद जिले के आधिकारिक वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है। जिसका अवलोकन कर सकते है। दावा-आपत्ति 20 दिसम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है।






