कार में मिले 600 डायनामाइट सेल, ब्लास्टिंग मशीन मिली, दो गिरफ्तार

600 dynamite cells and blasting machine found in car, two arrested

कार में मिले 600 डायनामाइट सेल, ब्लास्टिंग मशीन मिली, दो गिरफ्तार

दमोह. एमपी के दमोह स्थित सीता बावली मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर दो युवकों को गिरफ्तार कर 600 नग डायनामाइट के सेल सहित अन्य सामान जब्त किया है. भारी मात्रा में मिले विस्फोटक के संबंध में पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम रोन कुमरई गढ़ाकोटा जिला सागर निवासी नीलेश व सतीश विश्वकर्मा कार में डायनामाइट लेकर दमोह से निकले. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने सीता बावली रोड पर बैरीकेट लगाकर चेकिंग शुरु कर दी.

जैसे ही कार आते दिखी तो रोककर दोनों युवकों को बाहर निकालकर चेकिंग शुरु कर दी. चेकिंग के दौरान कार से 600 डायनामाइट सेल, 3 डोरी के बंडल, एक ब्लास्टिंग मशीन, 10 कैप, 2 बिट व एक लोहे की रॉड ड्रिल मिली. पुलिस ने सारा सामान बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि डायनामाइट का उपयोग खदान, कुआं में विस्फोट करने के लिए किया जाता है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.