धान खरीदी में अनियमितता पर 3 और केंद्र प्रभारी हटाए गए

3 more centre incharges removed for irregularities in paddy procurement

धान खरीदी में अनियमितता पर 3 और केंद्र प्रभारी हटाए गए

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सेानी के निर्देश पर जिले में धान खरीदी केन्द्रों में प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण  के दौरान अनियमितता पाए जाने पर  3  धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को हटा दिया है। हटाए गये  केंद्र प्रभारियों में रिकोकला चेतन डड़सेना, रोहांसी धर्मेन्द्र साहू  एवं बिटकुली से मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इसके पूर्व  भी 3 केंद्र प्रभारियों को अनियमितता बरतने पर  हटाए गये हैं। इस तरह सप्ताह भर के अंदर ही 6 उपार्जन केंद्र  प्रभारी हटाए गए। हटाए गए धान खरीदी केंद्रों  में नये प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें रिकोकला से कुर्तीबास बारिक, दतान(प) खिलावन ध्रुव, सैहा सुखीराम साहू, रोहांसी भुनेश्वर साहू, डमरू यशवंत कुमार साहू एवं बिटकुली राजेश साहूु शामिल है।