17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

17 year old youth committed suicide by hanging himself

17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

तखतपुर। तखतपुर के ग्राम लिदरी में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है ।  मृतक के परिजनों के मुताबिक, नाबालिग उनके पड़ोस में ही रहने वाले अपने जीजा के घर खाना खाने गए था । 

जहां से वापस लौटकर उसने अपने घर के एक कमरे में आत्म हत्या कर ली ।  इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इसके बाद जब उसके परिजन कमरे में गए तो सामने का नजारा देख उनके होश उड़ गए. सुनील की लाश साड़ी से बने फंदे में लटकी हुई थी. घर का चिराग बुझने से परिवार में मातम पसर गया है । मामले में तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि नाबालिग ने आत्महया क्यों की इसकी जानकारी किसी को नहीं है. मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है । उन्होंने बताया कि मृतक के शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।