12 हजार 303 टन धान की हुई खरीदी

12 thousand 303 tonnes of paddy was purchased

12 हजार 303 टन धान की हुई खरीदी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 12 हजार 303 टन धान की खरीदी की गई। जिले में अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 22 हजार 437 किसानों से 93 हजार 626 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से 215 करोड़ 52 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।