शाहिद अफ़रीदी ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई के रवैये पर क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी ने बीसीसीआई को लेकर एक बयान दिया है. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. हाल की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. भारतीय टीम ने 2008 के बाद से ही पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. शाहिद अफ़रीदी ने 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए सुझाए जा रहे हाइब्रिड मॉडल के ख़िलाफ़ पीसीबी के रुख़ का समर्थन भी किया है. अफ़रीदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, राजनीति को खेलों से जोड़कर बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संकट में डाल दिया है. हाइब्रिड मॉडल के ख़िलाफ़ पीसीबी के रुख का मैं पूरा समर्थन करता हूं. शाहिद अफ़रीदी ने पीसीबी के समर्थन की वजह बताते हुए लिखा, पाकिस्तान (सुरक्षा चिंताओं के बावजूद) 26/11 के बाद पांच बार भारत का दौरा कर चुका है, जिसमें द्विपक्षीय सिरीज़ भी शामिल है. अब समय आ गया है कि आईसीसी और उसके निदेशक मंडल निष्पक्षता बनाए रखें और अपने अधिकार का इस्तेमाल करें.