मप्र : गुना में क्रिकेट खेलने के दौरान बेहोश होकर गिरा युवक, मौत

गुना, 26 फरवरी मध्य प्रदेश के गुना जिले में क्रिकेट खेलते समय 28 वर्षीय एक युवक बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि यह घटना सोमवार को गुना जिले के फतेहगढ़ गांव में हुई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस. ओ. भोला ने कहा कि एक क्रिकेट मैच के दौरान गिरने के बाद दीपक खांडेकर को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस प्रभारी ने कहा कि अस्पताल ले जाने के दौरान खांडेकर की नब्ज नहीं चल रही थी। भोला ने कहा कि पीड़ित के परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, इसलिए मौत के कारण का पता नहीं चल सका। मृतक के मामा नारायण चौगुले ने बताया कि घटना के वक्त खांडेकर अपने दोस्तों के साथ फतेहगढ़ मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। चौगुले ने कहा कि खांडेकर एक मैच के दौरान बल्लेबाजी के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी सीने में दर्द के कारण वह बेहोश होकर गिर गए। खांडेकर की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।(भाषा)