झारखंड में 38 सीट के लिए आज मतदान, सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी वोटिंग
Voting for 38 seats in Jharkhand today, 31% voting till 11 am
झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

झारखंड का चुनाव रोटी-मांटी और बेटी बचाने का चुनाव'
केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड चुनाव पर कहा, 'झारखंड में विधानसभा का ये चुनाव झारखंड बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में 'रोटी-माटी और बेटी' संकट में है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है। मां, बहन और बेटी की इज्जत और मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। संसाधनों पर घुसपैठिए कब्जा करते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति भयंकर है। इसलिए नाराज होकर जनता NDA और भाजपा के उम्मीदवारों को निकलकर वोट कर रही है। मेरी सबसे अपील है कि वोट जरूर डालें। भाजपा और NDA की सरकार झारखंड की तस्वीर भी बदलेगी और जनता की तकदीर भी बदलेगी।'