शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Tribute was paid to the martyrs by observing two minutes silence on Martyrs' Day.

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

महासमुंद 30 जनवरी 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज  शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए सुबह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही एसडीएम कार्यालय, सभी तहसीलों, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, समाज कल्याण, कृषि, वन, उद्यानिकी एवं विभिन्न शासकीय विभागों में सभी कार्य और गतिविधियां रोककर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।