शनिवार को स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित

Timings for school operations on Saturdays

शनिवार को स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी

रायपुर।  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों में शनिवार को शाला लगने के समय का निर्धारण किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब शनिवार को प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक संचालित होंगे। दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएँ मध्यान्ह 12ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी कर दिए गए हैं।