जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

Heard the problems of common citizens in Jan Darshan, gave instructions for immediate resolution

जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

जनदर्शन में मिले 72 आवेदन

गरियाबंद। कलेक्टर बी एस उइके के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। आज जनदर्शन में 72 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम खुर्षीपार की धान बाई ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत किस्त की राषि प्रदान करने, षासकीय हॉईस्कूल छिन्दौला मे बोर खनन की स्वीकृति हेतु, ग्राम तॉवरबाहरा के शोभित राम साहू ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार दर्ज करने, मैनपुर खुर्द की सरिता सेन ने स्पांषरषीप योजना का लाभ दिलाने, ग्राम लोहझर के खिलावन राम यादव ने निलंबन अवधि एवं मासिक वेतन दिलाने,  ग्राम पंचायत टेंगनाबासा में अटल चौक को तोड़ने के संबंध में कार्यवाही हेतु, ग्राम कोयलीबेड़ा के रिपुसुदन पांड़े ने काबिज भूमि का वन पट्टा प्रदाय करने, ग्राम तर्रा की की उषा बाई ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हेतु, कोरासी के समस्त कृषकगण ने जमीन अधिग्रहण की मुआवजा राषि प्रदान करने, ग्राम सोरिदखुर्द की टुकेष्वरी  ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में भर्ती हेतु, ग्राम सोरिद के सागर एवं टोमेष्वरी ने पाटसिवनी की रेखा बाई ने शासकीय नौकरी प्रदान करने संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।