नालासोपारा में तीन बार के विधायक का डूबा क्षितिज, BJP पर नहीं पड़ा कैश कांड आरोप का असर
The horizon of three-time MLA in Nalasopara has sunk, BJP has not been affected by the cash scandal allegations
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनाव की मतो की आज गिनती हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा क्षेत्र 136 नालासोपारा के ताजा रूझान मुताबिक, तीन बार के विधायक रहे क्षितिज ठाकुर को बीजेपी प्रत्याशी ने पछाड़ दिया है। इस सीट पर खास बात ये है कि बीजेपी कैश बांटने का आरोप लगा था।
बहुजन वंचित अघाड़ी के नेता जितेंद्र ठाकुर और उम्मीदवार क्षितिज ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी पर नोट के बदले वोट का आरोप लगाया था। बहुजन वंचित अघाड़ी का आरोप था कि बीजेपी नोट के बदले वोट की मांग कर रही है। नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से कैश कांड चुनाव के दौरान खूब चर्चा में थी था।
बहुजन वंचित अघाड़ी के उम्मीदवार क्षितिज ठाकुर नालासोपार विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रहे। इस बार वो चौथी बार उसी सीट से चुनावी मैदान में थे। बहुजन वंचित अघाड़ी के वे मजबूत कैंडिडेट में से एक हैं। लेकिन क्षेत्र में इस बार उनका जादू चलते नहीं दिख रहा है। सीट पर 19 राउंड में मतो की गिनती होनी है। जिसमें से 17 राउंड की गिनती हो चुकी है।
नालासोपार विधानसभा सीट के लिए आ रहे रुझानों के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी राजन बालकृष्ण नाईक 156291 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं क्षितिज हितेंद्र ठाकुर 121968 मतों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। ठाकुर नाइक से 34323 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
20 नवंबर को हुई वोटिंग
बता दें कि साल 2024 में कई चुनाव हुए। लोकसभा चुनाव से लेकर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव तक। हाल में दो चरण में झारखंड चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों के 50 सीटों पर उपचुनाव भी हुए। जिसमें से दो सीट नांदेड और वायनाड पर लोकसभा उपचुनाव हुआ और 48 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुआ। बीते दिन यानी 20 नवंबर को हुए वोटिंग हुई। जिसके बाद आज मतगणना हो रही है। आज सभी सीटों पर चुनाव नतीजे आ जाएंगे।






