जिला अस्पताल कैंटीन का औचक निरीक्षण
Surprise inspection of district hospital canteen
खाद्य सुरक्षा विभाग
राजनांदगांव। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित कैंटीन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन के रसोई घर भंडारण एवं स्टाफ रूम सहित अन्य कक्षों की जांच की गई। कैंटीन संचालक को भंडारण कक्ष में रखे खाद्य सामानों को क्लोज लीड के कंटेनर में रखने कहा गया। साथ ही रसोई कक्ष में नियमित साफ-सफाई, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने तथा खिड़कियों पर जाली लगाने के निर्देश दिए गए। कैंटीन क्षेत्र में आवश्यक लेबल लगाने से लेकर कार्यरत कर्मियों के पर्सनल हायजीन को परखा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र धु्रव द्वारा निरीक्षण के दौरान ही भर्ती मरीजों को परोसे जाने को तैयार ट्रॉली से मटर पनीर, आलू केला, दाल-चावल सहित अन्य खाद्य नमूने को गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किया गया। साथ ही महिला-पुरूष वार्ड में भर्ती मरीजों व परिजनों से भोजन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई। मौके पर ही कैंटीन के संचालक को आवश्यक व्यवस्था बनाते हुए खाद्य गुणवत्ता में कोताही नहीं बरतने की समझाइश भी दी गई। जप्त खाद्य नमूनों के रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।






