कांकेर जिले के नगरीय निकायों में आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

Reservation process completed in urban bodies of Kanker district

कांकेर जिले के नगरीय निकायों में आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लॉटरी पद्धति से किया गया वार्डों का चयन

उत्तर बस्तर कांकेर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में आम निर्वाचन हेतु आज दोपहर 02 बजे जिले में स्थित नगर पालिका परिषद कांकेर एवं नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर और अंतागढ़ (नगर पंचायत नरहरपुर को छोड़कर) में आरक्षण की कार्यवाही लॉटरी पद्धति से की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की मौजूदगी में आरक्षण की कार्यवाही जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान जिले के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में आरक्षण की कार्यवाही की गई।