मैनपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 05 सहायिका के रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती 

Recruitment will be done for 05 vacant posts of assistants in Anganwadi centers of Mainpur area.

मैनपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में 05 सहायिका के रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती 

ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 7 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

गरियाबंद, 23 मार्च 2026 कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर क्षेत्र में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में 05 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इनमें ग्राम पंचायत गोलामाल में सिहनापारा केन्द्र के लिए एक आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत बोईरगांव में पथर्री केन्द्र के लिए, ग्राम पंचायत दबनई में लेड़ीबहार और खोलापारा केन्द्र के लिए तथा ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट में गवरगुड़ केन्द्र के लिए 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी।
    आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल एडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटई भर्ती डॉट इन के माध्यम से 23 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक कर सकते है। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।