महाशिवरात्रि पर करें शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद

Recite Shiv Sahasranama Stotra on Mahashivratri, your wish will be fulfilled

महाशिवरात्रि पर करें शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद
नई दिल्ली। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का खास महत्व है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।