जन-कल्याण शिविर 20 जून को गरियाबंद के गांधी मैदान में

Public welfare camp on 20 June at Gandhi Maidan in Gariaband

जन-कल्याण शिविर 20 जून को गरियाबंद के गांधी मैदान में

सांसद रुपकुमारी चौधरी धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

गरियाबंद। धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जिला स्तरीय जन-कल्याण शिविर का आयोजन शुक्रवार 20 जून 2025 को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय जनकल्याण शिविर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रुपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद्, गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष सोहन धु्रव उपस्थित रहेंगे।