रायगढ़ जिले में 4.18 लाख टन से अधिक धान उपार्जित

Over 4.18 lakh tonnes of paddy procured in Raigarh district

रायगढ़ जिले में 4.18 लाख टन से अधिक धान उपार्जित

रायपुर, 19 जनवरी 2026

रायगढ़ जिले में 4.18 लाख टन से अधिक धान उपार्जित

राज्य शासन की मंशानुरूप रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं सतत निगरानी के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 4,18,532.36 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, इसमें 3,12,790.36 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 1,05,742.00 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। जिले के सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी जारी है। 

 उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.56 लाख मीट्रिक टन धान का सुरक्षित उठाव पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 3.80  लाख मीट्रिक टन धान के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी किए जा चुके हैं, जिससे मिलिंग एवं परिवहन व्यवस्था को गति मिली है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा धान खरीदी कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।