#OperationSindoor: ‘पाक सेना ने आतंकवादियों का साथ दिया, इसलिए जो भी नुकसान हुआ, वो खुद जिम्मेदार’... DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले एयर मार्शल एके भारती
#OperationSindoor: 'Pak army supported the terrorists, so whatever damage happened, they themselves are responsible'... Air Marshal AK Bharti said in DGMO's press conference
नई दिल्ली (India Pakistan ceasefire)। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने सोमवार को मीडिया से बात की। इस दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारत की लड़ाई आतंकवाद से है। यही कारण है कि 7 मई को सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ देना का फैसला किया। यही कारण है कि उन्होंने इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना लिया। अब भारतीय सेना के एक्शन के बाद उनका जो नुकसान हुआ है, उसके जिम्मेदार वे खुद हैं।






