राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का करेंगे परीक्षण

National quality reviewer will inspect the works under construction of Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का करेंगे परीक्षण

20 अगस्त को बीजापुर, 24 अगस्त को दंतेवाड़ा और 26 अगस्त को कोंडागांव का करेंगे दौरा

मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें

रायपुर, 14 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत माझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री नुरुल एन. इशरत (मोबाइल नम्बर - +91-9006457159) और श्री जावेद इकबाल तारा (मोबाइल नम्बर - +91-7006615709) 20 अगस्त को बीजापुर, 24 अगस्त को दंतेवाड़ा और 26 अगस्त को कोंडागांव जिले का दौरा कर सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।