श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना हम सभी का सौभाग्य : श्रद्धालुगण

It is a good fortune for all of us to go to Ayodhya for the darshan of Shri Ramlala: Devotees.

श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना हम सभी का सौभाग्य : श्रद्धालुगण
श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत
बालोद जिले के 77 श्रद्धालु हुए रवाना
बालोद। भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाना हम सभी का सौभाग्य है, बरसों पूराना हमारा यह सपना आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरा कर रहे हैं। श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्या के लिए प्रस्थान करने के पूर्व श्रद्धालुओं ने कहा कि इस योजना के तहत हम श्रद्धालुओं को भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर से जिले के 77 श्रद्धालुओं का दल आज श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के द्वारा आज सुबह समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर से श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। जहाँ से वे योजना के तहत् संचालित रेल के माध्यम से अयोध्या हेतु प्रस्थान करेंगे। 
श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या जा रहीं बालोद के आमापारा निवासी श्रीमती प्रतिभा यादव ने राज्य शासन की इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे शासन की इस योजना से बहुत खुश हैं इसके माध्यम से अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने की बरसों पुरानी उसकी ईच्छा पूरी होनी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन रामायण पाठ करती हैं। श्रीमती प्रतिभा यादव अपने अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रही थी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की सराहना ग्राम टेकापार के श्रद्धालु शत्रुघन साहू, खुबलाल साहू और बलदाऊ साहू ने भी की है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य का विषय है कि वे आज इस योजना के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने अयोध्या जाने हेतु आवेदन किया है, जिसमें उनका चयन अयोध्या जाने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार उन्हें भगवान के घर का दर्शन करा रही है, जिससे वे बहुत खुश हैं। इसी प्रकार बालोद की श्रीमती द्रौपति पवार और संतोषी ने कहा कि हम घरेलु महिलाएं और हमेंशा घर के कार्यों में व्यस्त रहती हैं। लेकिन शासन द्वारा इस योजना के तहत हमें अयोध्या धाम दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इसके माध्यम से हमारे वर्षों पुराना सपना पुराना होने जा रहा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। 
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम ने श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय माहौल का निर्माण कर यात्रा को रोचक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।