कान्यकुब्ज समाज का भव्य होली मिलन समारोह आज
Grand Holi Milan celebration of Kanyakubj community today
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा 15 मार्च, रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार में आयोजित होगा।
समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि समारोह में समाज के उन दंपत्तियों का स्वर्णिम युगल सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इसके साथ ही 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठजनों का वरिष्ठजन सम्मान तथा समाज का नाम रोशन करने वाले सदस्यों को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विष्णुदेव साय शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में वन मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, अंजय शुक्ला उपाध्यक्ष-स्थानीय स्वास्थ्य एवं औषधि पादप बोर्ड, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर दक्षिण विधायकसुनील सोनी शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष संजय अवस्थी हैं। आयोजकों के अनुसार समारोह में बड़ी संख्या में समाज के विप्रजन और सदस्य शामिल होंगे।






