सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन, आत्मीय संवाद से मजबूत हुआ विश्वास

Good Governance Festival: Chief Minister Vishnu Dev Sai shared a meal with the Baiga community, strengthening their trust through cordial dialogue.

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन, आत्मीय संवाद से मजबूत हुआ विश्वास

रायपुर,  मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन

सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरकट्टा पहुंचे। यहां उन्होंने बैगा समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक भोजन कर आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ सीधे जुड़ना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे संवाद न केवल आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं, बल्कि शासन को जमीनी हकीकत समझने का अवसर भी देते हैं।

उन्होंने बैगा समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली की सराहना करते हुए कहा कि इनका संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सामूहिक भोजन के दौरान माहौल बेहद सहज और आत्मीय रहा। ग्रामीणों और समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री से खुलकर चर्चा की, अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।