गौरेला पेंड्रा मरवाही : राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को जीपीएम जिले के प्रवास पर रहेंगे

Gaurela Pendra Marwahi: Governor Shri Ramen Deka will be on a visit to GPM district on October 7

गौरेला पेंड्रा मरवाही : राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को जीपीएम जिले के प्रवास पर रहेंगे

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 5 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 5 से 7 अक्टूबर तक मुंगेली, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जीपीएम जिले के प्रवास पर रहेंगे।  निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 7 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11.30 बजे बैकुंठपुर जिला कोरिया से विश्राम गृह गौरेला के लिए प्रस्थान करेंगे और 1बजे विश्राम गृह पहुंचे तथा दोपहर का भोजन करेंगे। वे 3.25 बजे विश्राम गृह से प्रस्थान कर 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद राज्यपाल श्री डेका सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।