सडीएम श्रीमती शीतल बंसल एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तरूणा साहू के स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई
Farewell given to SDM Mrs Sheetal Bansal and Deputy Collector Mrs Taruna Sahu on transfer
एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तरूणा साहू के स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई
कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने उनके कार्यों एवं व्यवहार की सराहना की
बालोद, 09 जुलाई 2024
एसडीएम बालोद श्रीमती शीतल बंसल के संयुक्त कलेक्टर के पद पर जिला राजनांदगांव एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तरूणा साहू का अवर सचिव के पद पर महानदी भवन मंत्रालय रायपुर में स्थानांतरण होने पर आज सर्किट हाउस बालोद में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें बिदाई दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारियों ने उनके कार्यों एवं व्यवहारों की सराहना की।
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने श्रीमती शीतल बंसल को कार्य के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तरूणा साहू के कार्याें एवं व्यवहार की सराहना की। श्री चन्द्रवाल ने इन दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नये जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने श्रीमती शीतल बंसल को एक योग्य एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमती शीतल बंसल एवं श्रीमती तरूणा साहू अपने नये कर्मक्षेत्र में भी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य का प्रदर्शन करेंगे। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने श्रीमती शीतल बंसल एवं श्रीमती तरूणा साहू को अपने कार्य के प्रति सजग एवं समर्पित अधिकारी बताया। उन्होंने इन दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और उनके नये जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने भी श्रीमती शीतल बंसल एवं श्रीमती तरूणा साहू के कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारी बताया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुण्डरदेही श्री सुरेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं सुश्री प्राची ठाकुर, तहसीलदार बालोद सुश्री निलिमा देहारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
क्रमांक/268/ठाकुर






